बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 3 जून यानी बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार के साथ पहले चरण में करीब 10 से 12 विधायकों के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई उच्च राष्ट्रीय नेताओं के बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देर रात हुई बैठक में चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि वह अपनी सरकार में किसी भी डिप्टी सीएम को नहीं चाहते हैं। इस मामले पर अंतिम फैसला राहुल गांधी द्वारा लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने डिप्टी सीएम पदों के लिए तीन नेताओं के नामों की सिफारिश की है जिनमें दलित समुदाय से जी परमेश्वर, लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल, मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले ज़मीर अहमद खान।




