बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी

0

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल जीत लिया है। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही । गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम के लिए सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल (12) और साई सुदर्शन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु ( 20 ), जोस बटलर (19), अरशद खान ( 15 ) और राहुल तेवतिया (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए । भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए ।