अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह हुआ गिरफ्तार

0

भोपाल/जबलपुर (मध्य स्वर्णिम): मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह शाम जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इससे पहले उसने मध्य पहले उसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी कोर्ट परिसर में जब समर्थ सिंह आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा तो मीडियावालों ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल कर रहे थे ऐसे में उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी पहचान छिपाने के लिए समर्थ ने मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए था। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक त्विषा की मौत के बाद से ही समर्थ गायब था और छिपा हुआ था । हालांकि इस दौरान समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समर्थ ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में दिखी:
ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच में नया मोड़ आ गया है। इस फुटेज में 33 साल की ट्विशा को आत्महत्या से कुछ घंटे पहले एक ब्यूटी पार्लर में जाते हुए देखा गया है। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर उसके आखिरी पलों की कड़ी जोडऩे की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्विशा 12 मई को ब्यूटी पार्लर गई थीं। वह वहां करीब तीन घंटे तक रुकी थीं। सीसीटीवी फुटेज में वह आराम करती हुई और हेड मसाज करवाती हुई दिखाई देती हैं। इस फुटेज को जांच एजेंसियां बेहद अहम मान रही हैं क्योंकि इससे उनके आखिरी मूवमेंट्स को समझने में मदद मिल सकती है।

गिरिबाला सिंह को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस:
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा और मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल की एक अदालत द्वारा गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर की हैं। जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।इससे पहले गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरिबाला सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया था। एक आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार ने यह तय करने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या गिरिबाला सिंह उपभोक्ता अदालत की अध्यक्ष बनी रह सकती हैं।भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मीडिया से कहा, उन्हें (बयान दर्ज करने के लिए) तीसरा और आखिरी नोटिस जारी किया गया है। अगर वह सहयोग नहीं करती हैं तो हम उनकी जमानत रद्द करने के लिए सत्र अदालत का रुख करेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस पोस्ट और व्हाट्सएप के जरिए दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि पिछले दो मौकों पर जब नोटिस दिए गए थे, तो वह अपने आवास पर नहीं मिलीं।

दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति:
ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि हाईकोर्ट ने त्विषा का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति भी दे दी है।कोर्ट ने एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित करने और उन्हें एम्स भोपाल भेजने का निर्देश दिया है, जो भोपाल में रखे शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेंगे। पांडे ने कहा, परिवार की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया।