भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। मीटिंग के दौरान एमपी में स्थापित होने वाले मेगा डेटा सेंटर और सिंहस्थ- 2028 को लेकर चर्चा हुई है | सिंहस्थ में एआई की मदद से अच्छी व्यवस्था और प्लानिंग की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि गूगल क्लाउड इंडिया के साथ राज्य सरकार का एक बड़ा करार होने जा रहा है। सरकार और गूगल क्लाउड के सहयोग से इंदौर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है । सेंटर की स्थापना के लिए जल्द ही एमओयू भी साइन किया जाएगा। इस सेंटर से 10 हजार से अधिक एआई डेवेलपर्स को जोड़ा जाएगा, जो मध्यप्रदेश सहित पूरे देश और साउथ ग्लोबल को एआई की रीयल टाइम नीड टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे गूगल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताया कि एआईं समिट के दौरान मप्र सरकार से अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग मिला। इससे प्रेरित गूगल क्लाउड द्वारा प्रदेश के प्रमुख विभागों कृषि, शिक्षा, वन, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों को एआई से सशक्त किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 आयोजन की तैयारियों में भी एआई सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक संचालन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को भी अत्याधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाया जा सकता आई और डिजिटल समाधान के उपयोग से सिंहस्थ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्व स्तरीय अनुभव के रूप में स्थापित करने के लिए गूगल क्लाउड सरकार को हर तकनीकी सहयोग देने के लिए तत्पर है । बैठक में अन्य विषयों पर भी विस्तार से बात हुई ।




