हनी ट्रैप गैंग फिर हुई सक्रिय

0

इंदौर (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ की सरकार में सामने आए हनी ट्रैप मामले ने हड़कंप मचा दिया था । उस मामले की आरोपी श्वेता जैन फिर से लौट आई है। उसने इंदौर में एक बड़े शराब करोबारी को हुस्न की जाल में फंसाया है। साथ फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर करोड़ों रुपए की उगाही की कोशिश की गई है। मामले की शिकायत के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने श्वेता जैन समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इंदौर पुलिस के मुताबिक बाणगंगा इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी । कारोबारी शराब और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ है । उसकी पहचान कुछ साल पहले द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से हुई थी । अलका के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अवैध शराब तस्करी के मामलों में भी नामजद रही है । जांच में सामने आया कि अलका ने कारोबारी की मुलाकात खंडवा – पीथमपुर निवासी लाखन चौधरी से करवाई थी। लाखन खुद को बड़ा निवेशक बताकर कारोबारी पर साझेदारी का दबाव बना रहा था । जब कारोबारी ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया । फरियादी के अनुसार कुछ दिन पहले सुपर कॉरिडोर इलाके में अलका और उसका बेटा जयदीप और लाखन ने उसे घेर लिया।