भारत अब नक्सल-मुक्त है : अमित शाह

0

रायपुर (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद के मुद्दे पर जनता के सामने बड़ी बातें रखीं और कहा कि अब देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में अब हिंसा का कोई स्थान नहीं बचा है, और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के चैप्टर का अंत हो गया है। दरअसल, वरिष्ठ बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया और बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलियों से ज्यादा प्रभावित था, लेकिन आज यहां नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में अब भय का माहौल खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं 31 मार्च, 2026 के बाद पहली बार बस्तर आया हूं। यहां केंद्रीय क्षेत्रीय बस्तर आया हूं। यहां केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। बस्तर के लोगों में उत्साह और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास का माहौल हर जगह दिखाई दे रहा है। हम सभी के लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है। अमित शाह ने सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों की बहादुरी, साहस और बलिदान के कारण, निर्धारित तिथि 31 मार्च, 2026 से पहले ही देश से नक्सलवाद का पूर्णत: उन्मूलन हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल ही मैंने शहीद वीर गुंडाधर सेवा डेरा का उद्घाटन किया । यह एक ऐसी अवधारणा है जिसके तहत बस्तर क्षेत्र समेत पूरे जिले को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने यहां लगभग 200 सुरक्षा शिविर स्थापित किए थे ।

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला:
गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कई गैर- बीजेपी सरकारों ने हमारे नक्सल मुक्त अभियान का समर्थन किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने नक्सल मुक्त अभियान में हमारा साथ नहीं दिया। 13 दिसंबर, 2023 को यहां क्चछ्वक्क सरकार बनने के तुरंत बाद, हमने बस्तर में बचे हुए नक्सलियों को निशाना बनाया।