भोपाल (मध्य स्वर्णिम):
पटवारी ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव में डाल दिया है । उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग पर लाखों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है । उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने युवाओं, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सुझाव तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई है। यह समिति परीक्षा प्रणाली में सुधार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर रोडमैप तैयार करेगी | पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार बेरोजगारी, भर्ती में देरी और परीक्षा घोटालों जैसे मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है । उन्होंने कहा कि 16 मई को होने वाला कार्यक्रम केवल राजनीतिक घोषणा नहीं होगा, बल्कि युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की आगे की रणनीति का बड़ा संकेत होगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




