किसानों की मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर एनएच-3 सहित प्रदेशभर में चक्काजाम आंदोलन किया। नेताओं ने सरकार पर समर्थन मूल्य और फसल खरीद के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया । कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन पंचायत स्तर तक और तेज किया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। मुंबई – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच – 3 ) सहित प्रदेश के करीब 747 किलोमीटर क्षेत्र में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के जरिए किसानों को समर्थन मूल्य, फसलों के उचित दाम और किसान विरोधी नीतियों के मुद्दे उठाए गए। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने आंदोलन का नेतृत्व किया। । मुरैना में सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक हेमंत कटारे मौजूद रहे।