पश्चिम बंगाल में संस्कार और सनातन की जीत हुई : केसवानी

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): भारतीय जनता पार्टी का एक राजनैतिक संगठन के रूप में विस्तार कोई रातों रात होने वाली घटना नहीं है, इसके लिए दशकों की त्याग, तपस्या और बलिदान की लम्बी फेहरिस्त है। आज यदि 22 राज्यों में बीजेपी और सहयोगियों की सरकारें हैं, 76 प्रतिशत आबादी को सबका साथ और सबका विकास के अनुसार तरक्की की राह खुल रही है तो उसमे संगठन और नेतृत्व के भरोसे और विश्वास का भी बड़ा योगदान है। यह बात मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने मध्य स्वर्णिम कार्यालय में एक अनौपचारिक संवाद में व्यक्त किए। डॉ.दुर्गेश के अनौपचारिक आगमन पर मध्य स्वर्णिम कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। डॉ.केसवानी ने कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी को जीत कोई अचानक नहीं मिली है। बीजेपी 2014 के बाद से ही अपना वोट शेयर बढ़ा रही है। 2016 से लेकर 2026 के विधानसभा चुनाव को देखें तो बीजेपी का वोट शेयर भी बढ़ा और सीटें भी बढ़ीं। यहां तक कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भले कम सीटें मिलीं लेकिन वोट शेयर कम नहीं हुआ। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को लेकर लोगों की नाराज़गी थी। लोगों को ममता को टक्कर देती पार्टी बीजेपी दिखी। लोगों को ममता को हराना था, इसलिए बीजेपी को वोट किया। बंगाल में ममता बनर्जी ने भय, भूख और भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा कर दिया था । अराजकता की आड़ में लोगों की आवाज दबाई जा रही थी,बहुसंख्य हिन्दुओं पर अत्याचार किए जा रहे थे, केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जा रहा था । 4 मई को वास्तव में पश्चिम बंगाल की मुक्ति का दिन था। एसआईआर के नाम पर लगातार लोगों को बरगलाया गया। बंगाल सिर्फ एक भूभाग नहीं, बल्कि पुनर्जागरण, स्वतंत्र चिंतन और मानवतावाद की धरती रहा है। राजा राममोहन रॉय, स्वामी विवेकानंद, रबींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और काजी नजरुल इस्लाम जैसे विचारकों की कर्मभूमि यही बंगाल कभी स्वतंत्र सोच और विरोध की आवाज रहा है। टीएमसी के शासनकाल में बंगाल का बड़ा सांस्कृतिक और बौद्धिक वर्ग सत्ता के करीब था। कलाकार, लेखक और बुद्धिजीवी अब स्वतंत्र आवाज के बजाय सत्ता समर्थक छवि में थे। जब कला और साहित्य सत्ता तथा सुविधाओं के आगे झुक जाते हैं, तब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कमजोर पड़ जाती है और यही ममता की सरकार में होता रहा । जो लोग भगवान राम का विरोध करते हैं या धर्म की राह से भटकते हैं, जनता उन्हें समय आने पर सबक जरूर सिखाती है। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा नेतृत्व एनडीए गठबंधन बनना इसी भरोसा का प्रतीक है। लोगों का यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी जी के नए भारत – विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति देगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुन परिलक्षित हुआ है।