भारत विश्वगुरु जरुर बनेगा, इस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए : भागवत

0

नागपुर (मध्य स्वर्णिम): राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे । इसे असंभव मानते थे, लेकिन आज वह मंदिर सबके सामने साक्षात खड़ा है । ठीक उसी प्रकार, भारत का विश्वगुरु के रूप में पुनरुत्थान भी पूरी तरह निश्चित है और इस यात्रा को रोका नहीं जा सकता। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भागवत ने यह बात नागपुर में एक कार्यक्रम में कही। इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी मित्रानंदजी महाराज, साध्वी ऋतंभरा और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री समेत कई धार्मिक नेता भी मौजूद थे। भागवत ने कहा कि देश के भविष्य को लेकर कोई शक न रखें और साहस व आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीएं। उनके मुताबिक, अगर लोग अपने संकल्प के मुताबिक कदम-दर-कदम आगे बढ़ें, तो भारत मजबूत और नैतिक रूप से सशक्त बनेगा । उन्होंने कहा कि भारत के विश्वगुरु बनने का सपना निरंतर प्रयासों और सामूहिक अनुशासन के माध्यम से साकार होगा । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह का परिवर्तन वर्तमान पीढ़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा- भारत के भविष्य पर संदेह न करें।