प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात कर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करें कार्यकर्ता: खण्डेलवाल

0

भोपाल/ इंदौर (मध्य स्वर्णिम ): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को इंदौर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026 के लिए पश्चिम मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, दमन-दीव एवं मुंबई) के वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया । भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से ही मजबूत होता है । एक सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का मूल आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। संगठन कार्यकर्ताओं के व्यक्तिव निर्माण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से खुद को निखारने और संगठन के कार्यों के साथ सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा व संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है । कार्यकर्ता प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि सामूहिक चर्चा से प्रशिक्षण जीवंत होता है । संवाद की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रखना चाहिए । भाजपा विचारधारा के आधार पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा दल है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के नेतृत्व क्षमता को और विकसित किया जाएगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह से अपने कार्यकर्ताओं पर आधारित है। पार्टी का संगठन हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से मजबूती पाता है । हमारे कार्यकर्ता न केवल अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं, बल्कि वे पार्टी के विचारों और नीतियों को हर स्थान पर फैलाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं ।

विभिन्न सत्रों के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रशिक्षण महाअभियान के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश धनखड़, प्रशिक्षण के पश्चिम मध्य क्षेत्र के सह संयोजक केसी पटेल, पश्चिम मध्य क्षेत्र के पालक रत्नाकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष श्री अमित सातव, दमन व दीव प्रदेश अध्यक्ष महेश अगरिया, गोवा प्रदेश अध्यक्ष दामू नाइक, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मंचासीन रहे। इंदौर जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।