जनता का उत्साह बता रहा तमिलनाडु में विकास व सुशासन का कमल खिलेगा

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के राशिपुरम विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार एवं तिरूपुर जिले के अविनाशी विधानसभा में केंद्रीय मंत्री व एनडीए प्रत्याशी डॉ. एल मुरूगन के समर्थन में रोड शो एवं अविनाशी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु की बहनें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस व डीएमको को सबक सिखाएं । तमिलनाडु की जनता का उत्साह बता रहा है कि यहां विकास व सुशासन का कमल खिलेगा । नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और डीएमके पार्टी ने देशभर के साथ तमिलनाडु की बहनों का भी अधिकार छीना है। तमिलनाडु विधानसभा का यह चुनाव परिवारवाद से खिलाफ और नारी सम्मान के समर्थन का है। जनता का उत्साह बता रहा है कि तमिलनाडु परिवर्तन के लिए तैयार है । भाजपा तमिलनाडु में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके डीएमके और कांग्रेस ने तमिलनाडु की बहनों के विकास का रास्ता रोका है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का माहौल बना हुआ है। उसकी झलक आज तमिलनाडु में दिखाई दे रही है । कांग्रेस सहित संपूर्ण विपदलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, देश की जनता उससे आक्रोशित है। तमिलनाडु में निश्चित रूप से कमल खिलेगा और सुखद परिणाम सामने आएंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से एनडीए को विजय प्राप्त होगी और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीब और आम आदमी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने, यह एनडीए की सोच है । लेकिन कांग्रेस और डीएमके में ऐसा नहीं है, दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। कांग्रेस और डीएमके ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया ।

कांग्रेस-डीएमके परिवारवादी पार्टियां, एनडीए में सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनते हैं:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके परिवारवादी पार्टियां हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए में सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचते हैं। एनडीए सरकारों द्वारा गरीब, निर्धन, सामान्य और हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। आप सभी देवतुल्य जनता एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनाएं। एनडीए पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा देगी। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक वोट भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में न पड़ जाए कार्यकर्ता चौकन्ना रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हृदय में तमिलनाडु और तमिल संस्कृति का विशेष स्थान है। केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित होकर केंद्र सरकार निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। आप सभी भाजपा-एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर तमिलनाडु में कमल खिलाएं।