टीएमसी ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ खर्च किए

0

सिलीगुड़ी (मध्य स्वर्णिम): पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा में पीएम मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को दावा किया कि चुनाव के बाद राज्य से टीएमसी का जाना तय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिलीगुड़ी में उनके रोड शो में जनता ने जिस तरह का समर्थन और स्नेह दिखाया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि आज की जनसभा टीएमसी की नींद उड़ाने वाली साबित होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन राज्य के समग्र विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अपने खास वोट बैंक के लिए काम कर रही है, जबकि आम जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पिछले 15 सालों में टीएमसी शासन के दौरान राज्य की स्थिति देखी है और अब समय आ गया है कि सरकार अपने कामकाज का हिसाब दे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी इस बदलाव का माध्यम बनेगी।

प्रधानमंत्री कल राज्य में करेंगे 28वां दौरा:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के साथ ही टिहरी में एक हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। यह प्रधानमंत्री का उत्तराखंड में 28वां और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 18वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रदेशभर में खासा उत्साह है। सरकार कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरों के बाद प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन को नया आयाम मिला है। आदि कैलाश और मुखबा जैसे स्थलों को भी नई पहचान मिली है, जिससे शीतकालीन और बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री 14 अक्टूबर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी बदलेगी और ढाई घंटे में सफर तय होगा।