जंग में जान गंवा चुके मासूमों के फोटो, बैग और जूते विमान में रखकर इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी डेलिगेशन

0

इस्लामाबाद (मध्य स्वर्णिम): अमेरिकी हमलों में ईरान के सैकड़ों स्कूली बच्चे मारे गए है। तकलीफ तब और बढ़ गई जब ईरान की संसद के स्पीकर बागेर कालिबाफ अपने विमान की प्रत्येक सीट पर जान गंवाने वाले मासूमों की तस्वीर, जूते, और स्कूली बैग रखकर शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। ईरान का यह कदम पूरी दुनिया को युद्ध की विभीषिका और नागरिक हताहतों का सच दिखाने की एक सोची-समझी कोशिश मानी जा रही है। स्पीकर कालिबाफ ने अपनी पोस्ट में हैशटैग मिनाब 168 का इस्तेमाल किया है, जो एक बड़ी त्रासदी की ओर इशारा करता है। दरअसल, यह उन 170 से अधिक लोगों की याद में है, जो ईरान के मिनाब शहर के शजरह तैय्यबेह प्राथमिक विद्यालय पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए थे। उस हमले के वक्त बच्चे अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। विमान में रखे गए ये बैग और जूते उन्हीं बच्चों के हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।