भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वाजारोहण कर 14 जिलों में पार्टी कार्यालय भवनों का वर्चुअली भूमि-पूजन एवं 3 जिलों में कार्यारंभ कर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह और उमंग वाला दिन है। भाजपा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। भारतीय जनता पार्टी की यात्रा हमारे लिए केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि एक वैचारिक और आध्यात्मिक साधना है। साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच भाजपा ने राष्ट्रहित की राह को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हमारे आदर्श, हमारे लक्ष्य, हमारे कार्य करने का तरीका और हमारी सोच सब राष्ट्रवाद पर आधारित हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का केवल स्थापना दिवस नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और संकल्प का उत्सव है। आज पार्टी के जिन जिला कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया है, अलगे वर्ष यानी वर्ष 2027 में स्थापना दिवस पर उन सभी जिला कार्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा। जनसंघ की स्थापना के समय वर्ष 1952 में हमारी पार्टी की जो विचारधारा थी, उसमें आज तक कोई परिवर्तन नहीं आया है, इसलिए विश्व का सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन गई है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा का सफर वर्ष 1980 से शुरू हुआ और 2026 तक जो विकास की यात्रा हम लोगों ने आगे बढ़ाई आज वह देश-दुनिया के लिए एक प्रेरणादायी बन गई है। आज हमारा देश और हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारी कूटनीति और राजनीति इतनी सुदृढ़ है कि विश्वभर में इसकी हलचल महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी लगातार बढ़ रही है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ देशभर में महंगाई और कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह और उमंग वाला दिन है। पार्टी कार्यालय हम सभी के लिए मंदिर और हमारे कार्य का आधार होते हैं। आज हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन है कि एक साथ चौदह जिला कार्यालयों का भूमिपूजन और तीन जिला कार्यालयों पर कार्यरंभ हुआ है। एक साथ इतने जिलों में ऐसा कार्य करके प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कमाल कर दिया है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। हमारे बीच में से जो प्रमुख कार्यकर्ता जिन्हें अपना पूरा जीवन पार्टी को दिया वह हमारे बीच में आज नहीं है, आज उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत और सम्मान करते हुए मुझे अत्यंत खुशी का अनुभव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की यात्रा हमारे लिए केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि एक वैचारिक और आध्यात्मिक साधना है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसे परमात्मा के कार्य के रूप में मानकर समर्पण भाव से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे आदर्श, लक्ष्य, कार्य करने का तरीका और हमारी सोच सब राष्ट्रभाव पर आधारित हैं। वैश्विक राजनीति के परिदृश्य में जब अधिकांश राजनीतिक दल अपने स्वार्थ और सत्ता के इर्द-गिर्द केंद्रित थे, तब हमारे सामने यह प्रश्न था कि राजनीति की दिशा क्या होनी चाहिए।




