ईरान से 6 लाख बैरल तेल लेकर आ रहा जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): ईरान से करीब 600000 बैरल कच्चे तेल की खेप लेकर आ रहा जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ गया। ये जहाज गुरुवार रात तक अरब सागर में भारत के रास्ते पर था लेकिन अब ये चीन की तरफ मुड़ गया है। इस जहाज का नाम पिंग शुन है और इसके गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद थी। तेल बाजार पर नजर रखने वाली एजेंसी ने इस कच्चे तेल के जहाज के भारत से चीन की तरफ रास्ता बदलने की पुष्टि की है। वैश्विक व्यापार डेटा इंटेलिजेंस में रिफाइनरी और तेल बाजारों की मॉडलिंग के मैनेजर ने शुक्रवार को बताया है कि एक ईरानी कच्चे तेल का जहाज पिंग शुन जो पिछले तीन दिनों से भारत के वाडिनार की तरफ जा रहा था उसने अपने मंजिल के करीब पहुंचने से ठीक पहले अपना रास्ता बदल लिया और चीन की तरफ मुड़ गया। उन्होंने बाजार के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि चीन की तरफ जहाज के मुड़ने के पीछे ईरानी तेल को लेकर पेमेंट की शर्तों में आया बदलाव है।