विद्युत उपभोक्ताओं को 4.80 प्रतिशत का करंट, बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू, 1.29 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं पर असर

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने वाली है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने 4.80 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी की अनुमति दी है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी। मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं का बोझ 1 अप्रैल से बढ़ने वाला है। गुरुवार को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से 2026-27 के लिए नई दरें तय कर दी गई हैं। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह भी है कि वितरण कंपनियों ने 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विद्युत नियामक आयोग ने 4.80 प्रतिशत की ही वृद्धि की मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक उपभोक्ताओं पर पढ़ने वाले बोझ और राहत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। आयोग ने बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का केवल कुछ हिस्सा ही मंजूर किया है और कंज्यूमर पर मीटरिंग प्रभार नहीं लगाए जाने का फैसला किया है। इससे पहले ही चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि की संभावना व्यक्त की जा रही थी। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्युत वितरण कंपनियों को हो रहे 6043 करोड़ रुपए से अधिक के घाटे की भरपाई के लिए 10.19 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। मध्यप्रदेश में एक कोड़ 29 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। नियामक आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी बिजली वितरण कंपनियां कंज्यूमर्स को नई दरों के बारे में समय पर जानकारी दें।