नायरा एनर्जी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल महंगा

0

नई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर देखने को मिल सकता है।नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे इसकी कीमत 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 3 रुपये महंगा होकर 94.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी सीमित है, जिससे कीमत बढऩे का व्यापक असर पडऩे की संभावना कम मानी जा रही है।ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढऩे की आशंका है। इसका असर फल-सब्जी, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव के कारण ईंधन दरों में वृद्धि हुई है। यह वैश्विक बाजार के प्रभाव को दर्शाता है।कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, कच्चा तेल नायरा की पैरेंट कंपनी से ही कई अन्य पेट्रोलियम कंपनियां भी खरीदती हैं। इससे बाजार में कीमतों का अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। हालांकि प्रभाव सीमित हो सकता है, फिर भी विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर धीरे-धीरे बाजार पर दिखता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।