रेलवे लाइन पार करने से मिलेगी मुक्ति, पटरी के नीचे बनाए जाएंगे ट्रैक पार करने के लिए रास्ते

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय रेल मंत्री ने रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ते हादसों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। रेलवे लाइन पार करते हुए होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इसमें तय किया गया कि देशभर में ऐसी जगह रेलवे लाइन के नीचे आरओबी यानी रोड अंडर ब्रिज बनाई जाएंगी ।रेल मंत्रालय ने बताया कि इसके लिए 12 घंटे का ब्लॉक लेने की बात कही गई है। इससे पहले पुलिया बनाने के लिए तमाम जरूरी चीजें तैयार की जाएंगी। फिर जब ट्रेन ट्रैफिक कम रहता है। उस वक्त 12 घंटे का ब्लॉक लेकर ऐसी तमाम लाइनों पर ट्रैक के नीचे से रास्ता बनाया जाएगा। ताकि वहां से लोग रेल पटरी पार कर सकें। यह आरओबी ऐसे बनाए जाएंगे। जहां से ना केवल आदमी निकल सकें, बल्कि वह अपनी साइकिल, बाइक और अन्य कामकाज से जुड़ी चीजों को भी अपने साथ ले जा सकें। इससे देशभर में पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।

छह साल का टार्गेट:
जहां रेलवे पटरी के एक तरफ बस्ती है और दूसरी तरफ खेत, स्कूल- कॉलेज, श्मशान घाट या अन्य ऐसा पाइंट जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके लिए छह साल का टारगेट रखा गया है। जब देश में इस तरह की जहां भी आरओबी की जरूरत है। वह बनाई जाएंगी।