पीएम मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर हुई चर्चा

0

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। फोन राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद किया था, इसकी जानकारी पीएम मोदी ने दी।पीएम मोदी ने पर लिखा, मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ङ्ग पर एक पोस्ट में कहा,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने का महत्व भी शामिल है। पीएम मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा, युद्ध की शुरुआत के बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है। कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य है। भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है।