प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 20 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 5 जेसीबी मशीनों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव भी होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थानीय लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। प्रशासन के अनुसार, इस कोल्ड स्टोरेज की संरचना लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थी और इसका 40 फीट ऊंचा तथा 75 फीट लंबा हिस्सा ढह गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




