महुआ बीन रहे व्यक्ति को जिंदा खा गया बाघ, शव की स्थिति देख कांप उठे ग्रामीण

0

सिवनी (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ‘इंसान और वन्यजीव’ के बीच संघर्ष की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। वन विकास निगम के लामता प्रोजेक्ट क्षेत्र में एक आदमखोर बाघ ने महुआ बीनने गए 50 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ मृतक के शरीर में कमर के नीचे का हिस्सा खा गया। मौके पर जब विभाग और ग्रामीण पहुंचे तो बड़ा ही भयावय दृश्य था। बाघ के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अंखीवाड़ा निवासी अशोक उईके (50 वर्ष) सुबह महुआ बीनने के लिए पास के जंगल में गए थे। वह लामता प्रोजेक्ट के जंगल बीट क्रमांक 426 में काम कर रहे थे, तभी झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। अशोक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जब काफी देर तक अशोक घर नहीं लौटे, तो परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल के अंदर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ अशोक को खींचकर ले गया और उनके शरीर के कमर के नीचे के हिस्से को नोचकर खा गया। बताया जा रहा है कि यहां बाघ आदमखोर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।