25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया गया

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग के समय को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में एलपीजी सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।सरकार के इस फैसले से अब कोई भी ग्राहक 25 दिनों से पहले नया एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। मान लीजिए, आपने 1 मार्च को सिलेंडर बुक किया था। पुराने नियमों के मुताबिक आप 22 मार्च को नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब आप 26 मार्च को ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। हालांकि, ये नया नियम मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है। एक बार स्थिति सामान्य होने पर पुराना नियम फिर से लागू किया जा सकता है। बताते चलें कि सरकार के साथ-साथ तमाम तेल और गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को सूचना दे रही हैं कि देश में किसी भी तरह के ईंधन की कोई कमी नहीं है। देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस उपलब्ध है।

घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता देने के आदेश:
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू एलपीजी कनेक्शन को प्राथमिकता दें। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। इसके साथ ही, सरकार ने रुक्कत्र के लिए नए पार्टनर्स की तलाश में भी जुटी हुई है। इसके अलावा, कई देशों जैसे- अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे ने रुक्कत्र बेचने के लिए भारत से संपर्क किया है।