नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर पिछले दिनों ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की बम बरसाकर हत्या कर दी। इस हमले में ईरान के कई बड़े नेता व कमांडर भी मारे गए हैं। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया और युद्ध शुरू हो गया। अब शुक्रवार सुबह इजरायल ने अली खामेनेई के कंपाउंड के नीचे बने एक अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी करके बताता है कि कैसे उसने 50 फाइटर जेट्स की मदद से खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को 100 बम बरसाकर धवस्त किया गया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट किया, 50 इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, इजरायल ने कंपाउंड पर हमला करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में बंकर पर बम गिरते ही चारों ओर धुआं-धुआं होता दिख रहा है। इस ऑपरेशन को इजरायल की मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक इंटेलिजेंस और मोसाद के साथ कोऑर्डिनेट करके गाइड किया गया था। टारगेट अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया अंडरग्राउंड बंकर था। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जब 28 फरवरी को ईरानी इलाके पर अमेरिका- इजरायल के जॉइंट मिलिट्री हमले में उसके सुप्रीम लीडर खामेनेई और दूसरे सीनियर लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद तेहरान ने कड़ा जवाब दिया था।
ईरान बिना शर्त सरेंडर,कोई समझौता नहीं: ट्रंप
ट्रंप इससे पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में भी अपनी भूमिका की मांग कर चुके हैं। गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वे चाहते हैं कि अमेरिका को ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में मदद करने का अधिकार मिलना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर एक बार फिर से कड़ा रुख दिखाया है। पिछले 6 दिनों से जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई और समझौता नहीं करेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ घंटों पहले ही ईरान के राष्ट्रपति द्वारा सोशल मीडिया पर बताया गया कि कई देशों ने मध्यस्थता की पेशकश की है। हालांकि, उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए थे। ईरानी राष्ट्रपति पाजशिकयान के इस बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अंदाज में सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।




