तेहरान (मध्य स्वर्णिम): इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में करीब 160 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई थी, जिनकी आज मंगलवार को ईरान नमाजे जनाजा अदा की गई। लाइन से रखे गए ताबूतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ ने कहा, जंग का सबसे दर्दनाक मंजर यही है। इजराइल और अमेरिका द्वारा अचानक किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो गई, जिसके बाद से इरान लगातार मुंहतोड़ जवाब देने में लगा हुआ है। पिछले चार दिनों से जारी जंग का सबसे स्याह पहलू अब सभी के सामने आ गया है। दरअसल ईरान के मिनाब स्थित एक स्कूल पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हमले में 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। मिनाब शहर में मंगलवार 03 मार्च को इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज अदा की गई और आखिरी रसूमात पूरी की गईं। ईरान में एक साथ लाइन में रखे गए इन बच्चियों के ताबूतों को देख जहां पूरा देश मातम में डूब गया। बच्चियों की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। शहर के मुख्य मैदान और आस-पास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने 48 घंटे में 8 देशों के नेताओं को लगाया फोन, मिडिल-ईस्ट जंग पर हुई बातचीत:
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत की है, ताकि शांति बहाल हो सके और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। पीएम मोदी ने बीते 48 घंटों में कई खाड़ी देशों के नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात कर हमलों की निंदा की और भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए धन्यवाद दिया। इसी तरह, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से चर्चा में हमलों की निंदा की और क्षेत्रीय शांति पर जोर दिया। पीएम मोदी ने पिछले 48 घंटों में UAE, इजरायल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बात की है। भारत ने इन देशों की संप्रभुता का सम्मान करते हुए एकजुटता जताई और बातचीत के जरिए शांति बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने इन नेताओं से भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की, क्योंकि खाड़ी में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते हैं। प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के क्राउन प्रिंस और कतर के शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से भी बात की। इन चर्चाओं में हमलों की निंदा करते हुए क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर सहमति बनी। उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए इन देशों के समर्थन की सराहना की।
ईरान संकट के बीच भारत का तेल स्टॉक 25 दिनों का भंडार उपलब्ध:
मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक तेल बाजार में हलचल मची हुई है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है, और अब ईरान की ओर से इसे बंद करने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन भारत के लिए राहत की खबर है। मिडिल ईस्ट में ईरान- अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक तेल बाजार में हलचल मची हुई है। दुनिया का लगभग 20त्न कच्चा तेल इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है, और अब ईरान की ओर से इसे बंद करने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।




