अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग

0

नई दिल्ली: अंडमान में सुबह एक पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर समंदर में गिर गया। हेलिकॉप्टर में करीब सात लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से समंदर में इसकी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। घटना अंडमान सागर में हुई जहां पायलट ने सूझबूझ दिखाई और समंदर में इसकी क्रैश लैंडिंग करवा दी। हेलिकॉप्टर में दो क्रू मेंबर्स सहित कुल सात लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा और क्रू मेंबर्स व पैसेंजर्स को बाहर निकाला है। जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। लेकिन उड़ान के बाद ही पायलट को तकनीकी खामी के बारे में पता चला। इसके बाद उसके पास समंदर में क्रैश लैंडिंग कराने का अच्छा विकल्प भी था। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना सुबह 9.30 बजे करीब की है।