कांग्रेस विधायकों का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रदर्शन, इस मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग

0

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस समझौते को किसानों के लिए खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि इससे कृषि मंडियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। सिंघार ने पत्रकारों से कहा कि इस विरोध के माध्यम से कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए उठाई गई मजबूत आवाज है।

कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी:
उन्होंने कहा कि यदि सस्ते विदेशी सोयाबीन, मक्का और कपास भारतीय बाजार में आए तो इसका सीधा और गंभीर प्रभाव किसानों, कृषि मंडियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां लगातार किसान विरोधी रही हैं और कांग्रेस सडकों से लेकर संसद तक किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

जानें कांग्रेस ये मांग क्यों की?
कांग्रेस ने मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए।