अमेरिका ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ किया लागू, भारत को भी देना होगा!

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): अमेरिका ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लागू कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि यह टैरिफ तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कोई अन्य कानूनी प्राधिकरण लागू नहीं किया जाता। भारत भी इस नई व्यवस्था के तहत 10 फीसदी टैरिफ चुकाने वाले देशों में शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी से पूछा गया कि क्या भारत को 10 फीसदी टैरिफ देना होगा और क्या यह आईईईपीए के तहत लगाए गए पुराने टैरिफ की जगह लेगा तो उन्होंने साफ कहा कि हां, 10 फीसदी तब तक लागू रहेगा, जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं होता। अधिकारी ने सभी व्यापार साझेदारों को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौतों का पालन करने की सलाह दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने कहा कि 1977 के आईईईपीए कानून के तहत राष्ट्रपति को व्यापक आयात शुल्क लगाने का स्पष्ट अधिकार नहीं है। संविधान के मुताबिक यह शक्ति कांग्रेस के पास है। सीजेआई तीन न्यायाधीशों ने बहुमत का समर्थन किया। वहीं कई ने असहमति जताई और प्रशासन की शक्तियों का समर्थन किया।