डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का लिया श्रेय

0

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर अपने दावों को लेकर चर्चा में हैं। वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध टालने में अहम भूमिका निभाई। अब ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के कार्यक्रम में उन्होंने फिर से अपने इस बेबुनियाद दावे दोहराया है। उन्होंने कहा कि उस समय हालात बेहद गंभीर थे और उनकी पहल से ये बड़ा टकराव टल गया। ट्रंप के मुताबिक, अगर हस्तक्षेप न होता तो व्यापक युद्ध छिड़ सकता था। उन्होंने दावा किया कि उनकी बातचीत और सख्त आर्थिक चेतावनी के कारण संघर्ष थमा और करीब 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनके सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाई। ट्रंप के अनुसार उस समय हालात बेहद गंभीर थे, लड़ाकू विमान गिराए जा रहे थे और स्थिति तेजी से युद्ध की ओर बढ़ रही थी।