नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के किसानों के साथ विश्वासघात करने का बड़ा आरोप लगाया है। इसी के साथ भारत- अमेरिका व्यापार समझौते पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। राहुल गांधी लगातार अमेरिका के साथ हुई डील पर सवाल उठा रहे हैं। वो हर दिन समझौते से जुड़े कुछ ना कुछ तथ्यों का दावा करते हुए सरकार को घेरने का काम रहे हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल भी उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता में एक बार फिर सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने पूछे पांच सवाल ?
डीजीजी इंपोर्ट करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को जीएम अमेरिकी मक्का से बने डिस्टिलर्स अनाज खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे? अगर हम जीएम सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे? जब आप अतिरिक्त उत्पाद कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है? गैर-व्यापार बाधाएं हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर जीएम फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, खरीद प्रक्रिया को कमजोर करने या रूस्क्क और बोनस को कम करने का दबाव डाला जाएगा? एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा? राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है- क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं।




