शिवपुरी में कोर्ट जाते समय वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

0

शिवपुरी (मध्य स्वर्णिम): जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक वकील को मौत के घाट उतार दिया। इससे वकीलों में दहशत फैल गई है। दरअसल, शिवपुरी के करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई। कोर्ट शहर से करीब 4 से 5 किमी दूर है। यहां का रास्ता सुनसान होने पर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई थी। इसको लेकर जिलेभर के वकीलों ने आक्रोश जताया है। साथ ही शासन-प्रशासन से मांग की है कि वकीलों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पुराना बाजार निवासी वकील संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान, एक सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर किसी वाहन से आए थे या पैदल थे, ये पता नहीं चल पाया है।