बेरोजगारी में मप्र देश में नंबर वन: कमलनाथ

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में नंबर-1 वन है और प्रदेश सरकार हर मामले में झूठ बोलती है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कहा है कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर सबसे कम हो गई है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा है कि डॉक्टर मोहन यादव झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बेरोजगारी की दर कम होने के बयान पर जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं।

मक्के के एमएसपी के दाम को तरस रहा किसान:

पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ उनके बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ भी यहां पहुंचे थे। इस दौरान नकुलनाथ ने कहा कि जिले में मक्के का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। सरकार ने 2400 न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है लेकिन केंद्र सरकार मोहन सरकार की बात मानती नहीं है। इसलिए किसानों को 1500 क्विंटल तक के दाम मिल रहे हैं। किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हो रहा है, किसान ठगा जा रहा है और मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार का बजट 18 फरवरी को आने वाला है। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेरोजगारी की दर को लेकर जो बयान दिया है, इस पर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है। इससे पहले कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाया था, तो अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इसपर नई बहस को जन्म दिया है।