टैरिफ कटौती से झूमा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 अंक उछला, निफ्टी 25700 के पार

0

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील की आधिकारिक घोषणा होते ही निवेशकों का भरोसा मजबूत हुअ और बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान किया, जिसके तहत भारतीय सामानों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिय गया है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शानदार बढ़त के साथ 85,323 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबा में तेजी और तेज हो गई। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 2,492.06 अंक की उछाल के साथ 84,158.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी दमदार तेजी के साथ 26,308 अंक पर खुला। सुबह 9:23 बजे यह 760.70 अंक की बढ़त के साथ 25,849.10 अंक पर ट्रेड करता नजर आया। पॉल एसेट के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट और 129 वेल्थ फंड के फंड मैनेजर प्रसेनजीत पॉल ने कहा कि भारत- अमेरिका का यह ऐतिहासिक व्यापार समझौता भारतीय शेयर बाजार को लेकर बनी अनिश्चितता को काफी हद तक खत्म करता है।