पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने व्यापारिक समझौतों की लगा दी झड़ी: रिजिजू

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई चर्चा के बाद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 25 से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है। भारत-अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट के बाद मंगलवार को एनडीएच संसदीय बैठक में पीएम मोदी का तालियों और तारीफों के साथ स्वागत किया गया। पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को मौजूदा 25 से घटाकर 18 फीसदी कर देगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बैठक में कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने व्यापारिक समझौतों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक साख को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में यूरोपीय संघ, यूई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अब अमेरिका के साथ अहम व्यापारिक समझौते किए हैं। ये समझौते न केवल भारत के प्रति दुनिया के भरोसे को दर्शाते हैं, बल्कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे । रिजिजू ने बताया कि यह कोई मामूलि उपलब्धि नहीं है । भारत की पहचान और कद वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और यह इन ट्रेड एग्रीमेंट के जरि भारत पर कई देशों के भरोसे को दिखाता है । यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ाएगा । ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने इस डेवलपमेंट को भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ा बढ़ावा बताया और इस फैसले के लिए ट्रम्प को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोक्तंत्रों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग से अहम अवसर खुलेंगे और दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा । पीएम मोदी ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि यह वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अहम है और अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया । राष्ट्रपति ट्रंप कहा कि अमेरिका भारतीय सामानों पर अपनी आपसी टैरिफ दर को 25 से घटाकर 18 फीसदी कर देगा और इस कदम को पीएम मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान का प्रतीक बताया ।