बैतूल (मध्य स्वर्णिम): बैतूल में पशु से दुष्कर्म का वीडि सामने आने के बाद आक्रोशित हिंदुवादी संगठनों के लोगों ने दो दुकानें जला दीं। इनमें से एक आरोपी की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है । घटना रविवार को दामजीपुरा की है। घटना के बाद से त का माहौल है । गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । सूत्रों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद सुबह 10 बजे से ही बवाल शुरू हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी की दुकान में आग लगा दी। इसके बाद पास की एक अन्य दुकान में भी तोड़फोड़ आगजनी कर दी। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा और आसपास के जिलों से भी लोग दामजीपुरा पहुंचने लगे । मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। एएसपी वीरेंद्र जैन और प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन भी मौके के लिए रवाना हुए हैं।
पुलिस बल मौके पर तैनात:
हालात को काबू करने के लिए भैंसदेही, चिचोली और मोहदा थानों का पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से वज्र वाहन और अतिरिक्त बल सुबह 11.45 बजे रवाना किया गया। दोपहर करीब 1.35 बजे पुलिस फोर्स गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को हटने के लिए कहा और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। घटना के दौरान कई दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टायर पंक्चर दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मोबाइल दुकान और टेलरिंग शॉप में तोडफ़ोड़ की गई। दो दुकानों में आगजनी भी की गई। इसके अलावा कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।




