भोजशाला में आज सूर्यास्त तक होगी सरस्वती पूजा

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): सुप्रीम कोर्ट ने वसंत पंचमी के दिन धार में विवाद्ति भोज्शाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को प्रार्थना करने की अनुमति दी है । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की भी शुक्रवार के दिन दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक नमाज़ पढ़ने की इजाज़त दी है । सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि वे आपसी सम्मान और सहयोग बरक़रार रखें । सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि कल दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज़ के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या जिला प्रशासन को बता दी जाए, पीठ ने कहा कि ये संख्या जिला प्रशासन को आज ही बता दी जाए । प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोज्शाला आने वालों के लिए पास जारी कर सकता है या कोई और सही तरीका अपना सकता है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो । पीठ ने आदेश में कहा दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच नमाज़ के लिए उसी परिसर के अंदर एक खास और अलग जगह उपलब्ध कराई जाए, जिसमें आने-जाने के लिए अलग रास्ता हो, ताकि नमाज़ पढ़ी जा सके । उसी तरह से हिंदू पक्ष को परिसर के भीतर ही अलग जगह मुहैया कराई जाए, ताकि वे वसंत पंचमी पर अपने पारंपरिक अनुष्ठान कर सकें ।एएसआई को दिए गए निर्देश जगह की असली और सही पहचान करने के लिए हैं । एएसआई के कम से कम 5 सबसे वरिष्ठ प्रोफ़ेसरों की विशेष समिति को रिपोर्ट देने, पूरे सर्वे वाली जगह की फोटोग्राफी के बारे में निर्देश दिए गए हैं और बंद और सील किए गए कमरों को खोलने का निर्देश दिया गया था ताकि सील किए गए कमरों में मिली कलाकृतियों वगैरह या ढांचे की भी एक्सपर्ट टीम द्वारा वैज्ञानिक जांच की जा सके इस कोर्ट ने 1 अप्रैल 2024 को निर्देश दिया था कि सर्वे के नजीजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए और कोई भी खुदाई नहीं की जानी चाहिए जिससे जगह का स्वरूप बदल जाए शुरुआत में यह बताया गया है कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार वैज्ञानिक सर्वे पूरा हो गया है और रिपोर्ट फिलहाल हाई कोर्ट के सामने एक सीलबंद लिफाफे में रखी है। याचिकाकर्ता के सीनियर वकील ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट की कॉपी पार्टियों को दी जाए और उसके बाद याचिकाकर्ता को, अगर कोई आपत्ति हो, तो उसे सबमिट करने की इजाजत दी जाए दूसरी पार्टी को भी यह छूट दी जा सकती है। इन आपत्तियों पर बाद में हाई कोर्ट फाइनल सुनवाई के समय विचार कर सकता है सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाई कोर्ट में लंबित रिट याचिका पर कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जजों में से एक की डिवीजन बेंच द्वारा, हो सके तो दो हफ्ते के अंदर सुनवाई की जाए।

धार के धैर्य की परीक्षा:
शहर की सुरक्षा के लिए इस बार प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। दस हजार पुलिस जवानों की मौजूदगी में धार पुलिस छावनी जैसा नजर आने लगा है। चप्पे- चप्पे पर तैनात सुरक्षा बल और आसमान में उड़ते ड्रोन कैमरे इस बात का अहसास करा रहे हैं कि शांति बनाए रखना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भोजशाला परिसर को छह अलग- अलग सेक्टरों में बांटकर निगरानी की जा रही है और शहर की सीमाओं को सील करने की तैयारी है, ताकि बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना जांच के प्रवेश न कर सके।