दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार में स्थापित

0

पटना (मध्य स्वर्णिम): बिहार के मोतीहारी में केसरिया के कठौलिया गांव में विराट रामायण मदिर के प्रांगण में एक बहुत विशाल शिवलिंग स्थापित किया गया है। मंदिर 120 एकड़ में बनाया जा रहा है। आपको बता दें यह दुनिया का सबसे विराट रामायण मंदिर है। बताया गया है कि शिवलिंग तमिलनाडु से मंगाया गया है जो 40 दिन की यात्रा के बाद यहां पहुंचा है। बताया जा रहा है की इसे बनाने में 10 साल का समय लगा है। शिवलिंग को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है, वहीं सबसे हैरान करने वाली बात ये है की इसमें 1008 छोटे शिवलिंग को उकेरा गया है। इसे 1008 कारीगरों ने कड़ी मेहनत से बनाया है। शिवलिंग को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है। इसे बनाने में करीब 10 साल लगे। शिवलिंग में 1008 छोटे शिवलिंग को उकेरा गया है। 1008 कारीगरों की मदद से शिवलिंग को तैयार किया गया है। इसका वजन 200 मैट्रिक टन है और 33 फीट लंबा है। पूर्व IAS और महावीर न्यास बोर्ड के पूर्व सचिव आचार्य कुणाल अपने कार्यकाल के दौरान इसकी मंदिर को बनाने की नींव रखी थी।

30 फीट से ऊंचे गुंबद पर स्थापित शिवलिंग:
शिवलिंग को 30 फीट से ऊंचे गुंबद पर स्थापित किया गया है। शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों से इसके निर्माण कार्य में बारे में जाना।