नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की जानकारी दी। सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना एवं ‘समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प को लेकर मनाए जा रहे ‘कृषक कल्याण वर्ष- 2026’ की रूपरेखा से अवगत कराया। प्रधानमंत्री को गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन हेतु मध्यप्रदेश पधारने का आमंत्रण भी दिया।




