नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारत में नए अमेरिकी राजदूत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरा जरूर करेंगे। गोर ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। नए अमेरिकी राजदूत के मुताबिक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके, इसे लेकर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है। पिछले साल हुई नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत ने कहा, भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपनी भावी योजना के बारे में कहा, मेरा स्पष्ट लक्ष्य भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना है। गोर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सकारात्मक रवैये का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे।
भारत पुरानी सभ्यताओं का देश-ट्रंप:
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका के नए राजदूत और दक्षिण-एशिया विशेष दूत नियुक्त किया और फिर शपथ दिलाई। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने गोर के शपथ ग्रहण के दौरान भारत को अमेरिका के एक अहम साझेदार बताया। साथ ही उन्होंने भारत के साथ एक नए व्यापार समझौते की भी बात कही। ट्रंप ने कहा कि पहले हमारे व्यापारिक सौदे बहुत ही असमान थे, लेकिन अब एक न्यायपूर्ण और सभी के लिए फायदेमंद समझौता बनने के करीब हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, सबसे बड़ा देश है और यहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं।




