भोपाल (मध्य स्वर्णिम): अगर आप भी ट्रेन में बिना टिकट या अनियमित टिकट पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। पश्चिम मध्य रेल का भोपाल रेल मंडल इन दिनों टिकट चोरों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान ने इस वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्ति के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर 2025) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रेलवे की विजिलेंस और टिकट चेकिंग टीमों ने इस दौरान कुल 4.75 लाख ऐसे मामले पकड़े, जो बिना टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा कर रहे थे। इन लापरवाह यात्रियों से जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में रेलवे के खजाने में कुल 30 करोड़ 48 लाख रूपए की भारी- भरकम राशि जमा हुई है।
सिर्फ दिसंबर में 3 करोड़ की कमाई:
दिसंबर के महीने में तो टिकट निरीक्षकों ने मानों अभियान को और भी तेज कर दिया। सिर्फ इस एक महीने में ही 58,732 मामले दर्ज किए गए, जिससे रेलवे को 3 करोड़ 77 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। चेकिंग का यह शिकंजा स्टेशनों के साथ-साथ चलती गाड़ियों में भी समान रूप से कसा गया। रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्री हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ का यह साझा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा केवल वैध टिकट के साथ ही संभव है, अन्यथा पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




