68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स की ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के पास

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया है, कि हाल ही में करीब 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स की ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लगने का मामला सामने आया है। जारी एडवाइजरी में कहा है कि ई-मेल अकाउंट हैक हो जाए तो अपराधी इससे सोशल मीडिया अकाउंट्स, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य एप्स तक भी पहुंच बना सकते हैं। इससे बचने के लिए आप पासवर्ड को तुरंत रीसेट करें। स्टेट साइबर पुलिस के मुताबिक चेतावनी डेटा लीक और साइबर ठगी के खतरे को देखते हुए पहले से सतर्क करने की पहल है। समय रहते पासवर्ड बदलना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना और अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग पासवर्ड रखना सबसे प्रभावी बचाव है। स्टेट साइबर अफसरो का कहना है कि देशभर में 68 करोड़ इंटरनेट यूजर के ईमेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के पास होने का अनुमान है। अधिकारयो का कहना है कि यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गइ्र है, क्योंकि कई लोगों का डेटा कहीं न कहीं डार्क या डीप वेब पर लीक होता रहता है। इसी को देखते हुए सभी से अपील है, कि वे समय-समय पर अपने ईमेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड जांचते रहें और उन्हें बदलते रहें। साथ ही प्रत्येक वेबसाइट या ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। संदिग्ध ईमेल, एसएमएस, लिंक पर क्लिक न करें। अनजान ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन न करें।