मप्र में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

0

नई दिल्ली/भोपाल (मध्य स्वर्णिम): भारत के मध्य और उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 18 राज्यों में घने कोहरे के अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। इस सर्दी सीजन पहली बार शनिवार को तापमान 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में लगातार एक हफ्ते से तापमान 7 डिग्री से कम है। वहीं रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया रहा। कम विजिबिलिटी के चलते 110 फ्लाइट कैंसिल की गईं। 370 से ज्यादा फ्लाइट लेट उड़ीं। यूपी में शिमला और नैनीताल से ज्यादा सर्दी है। रविवार सुबह बरेली, कानपुर समेत कई शहरों का तापमान 7 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में सबसे कम, 6.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शिमला में शनिवार को तापमान 11 डिग्री और नैनीताल में 10 डिग्री रहा।