हरदा (मध्य स्वर्णिम): हरदा के नेहरू स्टेडियम में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन रविवार को 11 घंटे तक लगातार चला। करीब 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक इसमें शामिल रहे, इसे जिले का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। रात 8 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन के बजाय राजनीतिक दल बनाकर सर्व समाज की मांगों को लोकसभा और विधानसभा में उठाया जाएगा। शेरपुर ने बताया कि आज हजारों करणी सैनिकों ने पार्टी बनाने का समर्थन किया और उन्होंने करणी सैनिकों से वचन लिया कि वे आरएसएस की तर्ज पर दल की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपना अनशन जूस पीकर समाप्त किया।
लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई:
हरदा में जुलाई महीने में हुए लाठीचार्ज के आरोपियों में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को हटाने और उनके खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश कलेक्टर ने दे दिए हैं। जांच का नेतृत्व एसडीएम सिवनी मालवा करेंगे।




