मंत्री जी, उपलब्धियों में जरूर बताइएगा… बंद चेक पोस्ट कैसे चालू हो गए ?

0

मध्य स्वर्णिम- सवाल तो पूछेंगे… मध्य प्रदेश के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार आज अपनी दो सालों की उपलब्धियां बताएंगे । वैसे प्रदेश के हर मंत्री को अपनी-अपनी उपलब्धियां बतानी हैं। उदय प्रताप सिंह के पास प्रदेश के दो बड़े और महत्वपूर्ण विभाग है। पहला स्कूल शिक्षा और दूसरा परिवहन का महत्वपूर्ण मंत्रालय। दोनों ही विभाग चर्चाओं में हैं उपलब्धियों को लेकर नहीं, गड़बड़ियों को लेकर। लेकिन, शायद ही मंत्री अपने विभाग के खामियों को स्वीकार करने का साहस दिखा पाएं। यदि, बता सकते हों तो जरूर बताइएगा की स्कूल शिक्षा विभाग में पैनल के नाम पर एक ही कंपनी की उपकृत करने के पीछे कारण क्या है? क्यों इंटरेक्टिव पैनल शासन के तय दर से भी अधिक में खरीदने की मजबूरी है? गणवेश घोटाले में अब तक क्या हुआ? किन किन को चिन्हित किया गया और उन पर क्या कार्रवाई हो पाई? साइकिल से लेकर कंप्यूटर और फर्नीचर से लेकर छात्रावासों का टेंडर केवल दो फर्मों को ही क्यों मिल रहा है ? ने सेंधवा चेक पोस्ट पर खुलेआम हुई उगाही की ग्राउंड रिपोर्ट और वास्तविकता प्रकाशित की थी। कैसे, मुख्यमंत्री के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते आपके मातहत, वाहन चालकों की जेब पर सरेराह क्रूरी चला रहे हैं। कहीं भी अनैतिक उगाही नहीं चल रही है यह आप का जवाब जरूर आएगा ।लेकिन शनिवार को ही मनगवां में कैसे एक ट्रक चढ़ाकर भागा। कैसे निवाड़ी जिले में शहर के नागरिक और थे? व्यक्ति के रूप में आप की ईमानदारी पर कोई प्रश्न नहीं कर सकता, लेकिन मंत्रीपद की मजबूरी जाने क्यों व्यक्तिगत छवि पर हावी हो रही है। जब आप दो वर्षों की उपलब्धियां बताएंगे तो जरूर बताइएगा कि इन अवैध उगाही को किसका संरक्षण प्राप्त है? पूरे प्रदेश में हर महीने करोड़ों रुपए की अवैध उगाही किससे खाते में जा रही है? यदि इन संगठित लूट की जानकारी बतौर मंत्री आपको नहीं है तो नैतिकता दिखाइए ! प्रदेश की जनता आपसे इस उपलब्धियों के बारे में जरूर जानना चाहेगी। आशा है उदय प्रताप सिंह निराश नहीं करेंगे।