मुंबई: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच नहीं खेल सके थे और उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और एक बार फिर टीम में अपनी उपयोगिता साबित की। इसका नतीजा ये रहा कि अब उन्हें टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टी20 विश्व कप टीम का एलान करते हुए बताया कि गिल को कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें ड्रॉप किया गया है। दरअसल, टीम प्रबंधन टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर को खिलाना चाहता है, जिसके चलते शुभमन गिल को ड्रॉप कर संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं, ईशान किशन को भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उनके बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है।




