प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

0

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि आज का दिन विकास का उत्सव है। यह केवल असम का नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के विकास का जश्न है। पीएम मोदी ने आगे वहां उपस्थित सभी लोगों से अपने फोन के फ्लैश को जलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि असम में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में असम और पूरा पूर्वोत्तर विकास कि नई ऊंचाइयों को छूएगा।

गुवाहाटी में पीएम मोदी ने सड़क शो की शुरुआत की:
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी में सड़क शो की शुरुआत की। यह रोड शो सारुसजाई से असम भाजपा मुख्यालय तक निकाला गया। सड़क शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने झंडे और पोस्टर लेकर रैली में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी इस रोड शो के माध्यम से जनता से सीधे जुड़े और पार्टी की योजनाओं तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब किसी राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय हवाई अड्डे बनते हैं, तो इससे उस राज्य के लिए नई संभावनाएं और अवसर खुलते हैं। ऐसे एयरपोर्ट राज्य के बढ़ते आत्मविश्वास और जनता के भरोसे की मजबूत नींव बनते हैं।

कांग्रेस पर भी जमकर बरसे पीएम मोदी:

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूरे पूर्वोत्तर का विकास कभी एजेंडे में नहीं था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेताओं का सोच था कि असम और पूर्वोत्तर में कौन जाता है ?