भोपाल (मध्य स्वर्णिम): नए साल से पहले बड़ा तोहफा मिला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से मेट्रो सेवा की शुरूआत हो चुकी है। सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाई है। 21 दिसंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। यह सिर्फ एक परिवहन की परियोजना नहीं है ब्लकि भोपाल के भविष्य के लिए बड़ा कदम है. मिली जानकारी के अनुसार, अभी मेट्रो ट्रेन लगभग 7 किलोमीटर के दायरे में ही संचालित की जाएगी। यह सेवा सुभाष नगर से प्रारंभ होकर एम्स स्टेशन तक यात्रियों को ले जाएगी। भोपाल मेट्रो के शुभारंभ से शहर को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी. रोजाना बड़ी संख्या में दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य स्थान पर काम के लिए जाने वाले लोग यात्रा करते हैं. उन लोगों को मेट्रो तेज, सुलभ और किफायती परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मेट्रो को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है रेलवे मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल डिस्पले बोर्ड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा कोच में बैठने के लिए आरामदायक सीट, सीसीटीवी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. फिलहाल मेट्रो तीन कोच के साथ प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ेगी. प्रायोरिटी कॉरिडोर एम्स से सुभाष नगर तक 7 किलोमीटर में है. इसमें आठ स्टेशन है. सुभाष नगर से निकलते ही मेट्रो केंद्रीय विद्यालय स्टेशन, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर, रानी कमलापति इसके बाद में डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और अंत में एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंची।
डॉ. यादव ने नव उद्यमियों से प्रदेश में अधिकाधिक निवेश का किया आव्हान:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव उद्यमियों से आह्वान किया कि वे नवाचार, स्पष्ट सोच और सामाजिक दायित्व के साथ आगे बढ़ें। प्रदेश में अधिकाधिक निवेश करें। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण संसाधन और सविधाएं है। राज्य शासन द्वारा निवेशकों को सभी संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्योग न केवल संपन्नता, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ भारत और मध्यप्रदेश उद्यमिता के नए शिखर छुएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में यंग एंटरप्रेन्योर्स फाउंडेशन (YEF) द्वारा आयोजित नव उद्यमियों के भारत समिट 2025 को सम्बोधित कर रहे थे। इस प्रतिष्ठित आयोजन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, दीपक विस्पुते, राज सोमानी, सिद्धार्थ सिंह, विकास खेमानी, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, डॉ. निशांत खरे, सावन सोनकर, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह समिट नेतृत्व, उद्यमिता, आध्यात्मिकता और अगली पीढ़ी के लिए दूरदर्शी सोच को एक सशक्त मंच पर एक साथ लाने वाला ऐतिहासिक आयोजन रहा। देशभर से आए प्रभावशाली वक्ताओं, युवा उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विचारशील व्यक्तित्वों ने अपने अनुभव साझा किए।




