भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान तैयार, चार साल के अंदर निगम की गाडिय़ों को इलेक्ट्रिक करने की योजना

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी दो साल की उपलब्धियां बताई हैं। उन्होंने कहा कि अर्बन सेक्टर पर केंद्र सरकार का पहले इतना ध्यान नहीं था। 2047 तक पूरे देश में 50 फीसदी से ज्यादा अर्बन पॉपुलेशन होगी। उसी हिसाब से प्लानिंग हो रही है। इंदौर में 25 वर्ष के हिसाब से प्लानिंग हो रही है। जनसंख्या, गाड़ी और अन्य बातों का ध्यान रखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान तैयार है। इसे लेकर सीएम के साथ बैठक हुई है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आईआईएम नागपुर के साथ एमओयू किया है। इंदौर-भोपाल में ट्रैफिक की प्लानिंग होगी। राज्य परिवहन निगम की 600 बसें अर्बन एरिया में ग्रामीण क्षेत्रों से लाया जाएगा। अर्बन और ग्रामीण एरिया में बसें चलेंगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कल का शहर कैसा हो, इसकी प्लानिंग करेंगे। सारे शहर को इकोनॉमिक ग्रोथ हब बनाएंगे। साथ ही क्लाइमेट ग्रीन सिटी सस्टेनेबल ग्रीन ग्रोथ की दिशा में नगरों को तैयार करना है। पूरे प्रदेश में 51 लाख पेड़ लगाए हैं। एक ही स्थान में 12 लाख पेड़ लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब एक फिर 12 लाख 40 हजार पेड़ लगाएंगे। 25 लोगों की टीम को सेक्टर दिए हैं, पेड़ की ग्रोथ की जांच के लिए। साथ ही नर्सरी लगाई है। पेड़ खराब होता है तो दूसरा पेड़ लगा देते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अर्बन एरिया को ग्रोथ सेक्टर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। हम शहर को सेंट्रल इंडिया की आइकन बनाएंगे।

नई फायर पॉलिसी के बाद फायर एक्ट:
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहा कि चार साल में ईवी वाहन होंगे। नई फायर पॉलिसी बन गई है। अब फायर एक्ट बना रहे हैं। फायर के लिए अलग से विभाग बनेगा। पुलिस की जगह फायर सेफ्टी विभाग अलग से मामले को देखेगा। अर्बन सुधार कार्यों के लिए भारत सरकार से 1926 करोड़ रुपए की मांग की है।भूरी भोपाल में नई आईटी सिटी बन रही है। नमानि नर्मदे के तहत किसी भी नगर निगम या पंचायत का गंदा पानी नर्मदा नदी में नहीं मिलेगा। जबलपुर में हमारे एसटीपी चालू हो गए हैं।