वंदे मातरम नहीं गाना तो देश से जाओ: सांसद लक्ष्मण सिंह

0

अशोकनगर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर निकाले जाने के बाद अब क्षेत्र में समरसता यात्रा निकाल रहे हैं, जिसको लेकर लक्ष्मण सिंह अशोक नगर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा ढ्ढ्रस्संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान की निंदा की साथ ही उनके द्वारा वंदे मातरम को लेकर चल रही राजनीति पर कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रगीत है, राष्ट्रगीत रहेगा। जो राष्ट्र प्रेमी है वह गायगा और जिसको नहीं गाना है वह देश से जहां जाना है वहां चला जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह इन दिनों जनता को जागरुक एवं समरसता का पाठ पढ़ाने यात्रा ले कर निकल पड़े हैं। शनिवार को यह यात्रा अशोकनगर पहुंची जहां पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह कई मुद्दों को लेकर मुखर हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की मजबूती से लोकतंत्र मजबूत होता है। लोगों को आगे आकर बोलना चाहिए, निडर होकर अपना हक मांगना चाहिए। वहीं माफियाओं को लेकर कहा कि माफियाओं को सरकार कंट्रोल करती है, मैंने सत्ता को करीब से देखा है। चुनाव में किस तरह वोट खरीदे जाते हैं और यही काम माफिया करते हैं, आगे चलकर सरकार दबाव में आती है और माफिया सरकारी जमीनों पर कब्जे करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया भी एक्टिव है। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने राजनीतिक मंचों से वंदे मातरम गान को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है और राष्ट्रगीत रहेगा। जिसे राष्ट्र से प्रेम है, वह गाये का और जिसे नहीं गाना वह अपना बोरियां बिस्तर बांधे और देश से जाये, जहां जाना चाहता है। आईएएस संतोष शर्मा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह अनावश्यक बयान है, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।