7वें दिन भी जारी इंडिगो संकट, 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, दावा- 3 दिन में सब ठीक हो जाएगा

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): इंडिगो संकट आज 7 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की गईं। वहीं कंपनी दावा कर रही है कि तीन दिन में सब कुछ ठीक कर लिया जागए। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है। वहीं डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे और दे दिए। दोनों सोमवार शाम तक जवाब दे सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने समय बढ़ाने का आग्रह किया था। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा- स्थिति रोज बेहतर हो रही है। 10 दिसंबर तक नेटवर्क स्थिर होने की उम्मीद है।

कई शहरों से उड़ान भरने वाली फ्लाइट कैंसिल:
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड (के मुताबिक बेंगलुरु से इंडिगो ने 65 आने वाली और 62 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद शेयर किया जाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सोमवार को इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। इनमें 75 जाने वाली और 59 आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 64 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स (32 अराइवल और 32 डिपार्चर) में से इंडिगो की 36 फ्लाइट्स (18 अराइवल और 18 डिपार्चर) ऑपरेट कर रही है, जिसमें 16 कैंसिल हुई हैं।